
दाजी गर्मजोशी से इस नयी,
अद्भुत और ज्ञानभरी राह में वर्ष 2018 में आपका स्वागत करते हैं|
दाजी गर्मजोशी से इस नयी,
अद्भुत और ज्ञानभरी राह में वर्ष 2018 में आपका स्वागत करते हैं|
ध्यान और आध्यात्मिकता के आजीवन विद्यार्थी होने के नाते दाजी अपने दीर्घकालिक अनुभव, ज्ञान, और जानकारी को साझा कर रहे हैं! उनका दृष्टिकोण पूर्णतः वैज्ञानिक और व्यावहारिक है| इनका लाभ उठाने के लिए ध्यान के किसी पूर्व अनुभव की आवश्यकता नहीं है|
ध्यान और आध्यात्मिकता के आजीवन विद्यार्थी होने के नाते दाजी अपने दीर्घकालिक अनुभव, ज्ञान, और जानकारी को साझा कर रहे हैं! उनका दृष्टिकोण पूर्णतः वैज्ञानिक और व्यावहारिक है| इनका लाभ उठाने के लिए ध्यान के किसी पूर्व अनुभव की आवश्यकता नहीं है|
दिन
1
रिलैक्स
चेतना का विस्तार
मास्टरक्लास में पहले दिन शरीर व मन की शांति और अनुकूलन के लिए हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन सीखें। तत्पश्चात अंतरतम की गहराई में जाने के लिए हृदय में उपस्थित प्रकाश के स्रोत पर हार्टफुलनेस ध्यान करना सीखें|
दिन
2
तरोताज़ा होना।
सरलीकरण
मास्टर क्लास के दूसरे दिन दाजी विचारों की सफ़ाई व् तरोताज़ा होने का तरीक़ा बताएंगे|यह तनाव और जटिल भावनाओं से मुक्त होने के लिए दिन के अंत में की जाने वाली एक बहुत ही उपयोगी तक़नीक है जो आपको हल्का और तरोताज़ा होने का अनुभव देगी|
दिन
3
जुडिये
अपने अंतर्मन से
मास्टरक्लास में तीसरे दिन अपने हृदय की आवाज़ सुनने और अपने आतंरिक स्व से जुड़ने की तक़नीक सीखे| अपने हृदय की गहनतम भावनाओं को समझते हुए सही का चयन करके अपनी नियति का निर्माण करें|

इस पुस्तक में ध्यान की विभिन्न पद्धतियों की जानकारी का विशेष संग्रह प्रस्तुत है| अत्यंत दुर्लभ वैशिष्ट्य यानी प्राणाहुति की भी जानकारी इसमें दी गई है| ये सारी चीज़ें साथ मिलकर हमारी मानवीय क्षमता को गहराई से सचेत करती हैं और एक गूढ़ आंतरिक यात्रा का आरंभ होता है। इस प्रक्रिया में जीवन के उतार-चढ़ाव और संघर्षों का सामना करने के लिए हृदय मार्गदर्शन और ज्ञान का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन जाता है| आप अपने आतंरिक स्व और बाह्य जगत से सामान रूप से जुड़ जाते हैं|
यह पुस्तक सर्वत्र में उपलब्ध है| अधिक जानकारी के लिए http://theheartfulnessway.com/ देखें|
श्री कमलेश डी पटेल, दाजी के नाम से भी जाने जाते हैं। उनकी शिक्षाएं हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति में उनके दीर्घकालीन अनुभव पर आधारित हैं। उनकी शिक्षाएं अन्य साधना पद्धतियों एवं वैज्ञानिक प्रगति के प्रति उनकी गहरी आस्था और गहन अन्वेषण की प्रवृत्ति को इंगित करती हैं। दाजी न्यूयॉर्क शहर में फार्मेसी व्यवसाय से जुड़े होने के साथ ही तीन दशक से ज्यादा समय से ध्यान का अभ्यास भी पूरी लगन से कर रहे थे| वर्ष 2015 में वे हार्टफुलनेस आध्यात्मिक गुरुओं की शताब्दी पुरानी परंपरा के चौथे गुरू घोषित किए गए| उन्होंने हाल ही में ‘हार्टफुलनेस-वे : आध्यात्मिक रूपांतरण के लिए हृदय आधारित ध्यान’ नामक पुस्तक का सह लेखन किया है|
इस पुस्तक में आप चेतना के विकासपर उनके विचार जान सकते हैं | दाजी के बारे में अधिक जानकारी के लिए www.daaji.org. वेब् साईट देखें।